• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

टीकाराम यादव स्मृति महाविद्यालय में दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन : रिपोर्ट- धीरेन्द्र रायकवार


मोंठ/झाँसी – टीकाराम यादव स्मृति महाविद्यालय में नेशनल ग्रुप कॉपरेटिव सोसाइटी (NYCF) द्वारा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी एवं नेहरू युवा केंद्र समाजसेवी शिखा नामदेव की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्राचार्य डाॅ राजेन्द्र खरे द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसमें मुख्य रूप से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 100 से अधिक प्रतिभागियों भाग लिया। जिसमें 100 मीटर ,200 मीटर व 400 मीटर, दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ में हर्ष यादव, पीयूष, स्वाति, मोहिनी पाल, यीशु, ईश्वर दयाल, पूजा, रंजना, खुशबू श्रीवास, समीक्षा। 200 मीटर दौड़ में काजल शर्मा, आरती पाल, प्रदुमन, व 400 मीटर दौड़ में रामराज सबसे आगे रहें। खेलकूद के प्रति बच्चों की रुचि को देखते हुए पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने कहा कि अगर जो बच्चा खेलकूंद में रुचि रखता हो और खेल कूंद में आगे बढने का जज्बा हों तो में उसके लिए हर संभव मदद करने के लिए तत्पर हूॅ। कार्यक्रम में प्रेमानंद, दीपक यादव, अंकुर यादव, भरत नामदेव, दीपिका, कुलदीप यादव, अर्जुन यादव एवं समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा। अन्त में कार्यक्रम का  संचालन डॉ इन्दल शास्त्री ने किया।

    रिपोर्ट धीरेन्द्र रायकवार               9453501463https://www.youtube.com/channel/UCTKzlYoPHPBKf7z8M494YNw/about?view_as=subscriber
Jhansi Darshan

https://www.facebook.com/jhansidarshan/
अपडेट रहने के लिए हमारे पेज को पसंद करें

Jhansidarshan.in