मुकरयाना में बैठक आयोजित,मीट कारोबारियों को भाजपा ने बेरोजगार बना दिया : प्रदीप जैन
झॉसी। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के महापौर प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य के समर्थन में चार खम्भा मुकरयाना में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन ने की। बैठक में बोलते हुये कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि भाजपा ने अपने शासनकाल में मीट कारोबार से जुडे खटीेक एवं मुस्लिम समाज के हजारों लोगों को बेरोजगार बना दिया है। यदि जनता ने महापौर पद की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी तो पदभार ग्रहण करते ही अनुकूल उपाय कर उनके व्यवसाय को हर हाल में शुरू कराया जायेगा। बैठक में अफसर खान, शेरिफ एडवोकेट, मुहम्मद शफीक,रफीक मकरानी, अब्दुल तारिक, जान मुहम्मद, नीता अग्रवाल, सरला भदौरिया, नफीसा सिददीकी, उमा शर्मा, किश्वर जहॉ, नफीसा सिद्दीकी, शमशाद, शहनाज हुसैन, मुमताज, आरती वर्मा, मुन्नी कन्नौजिया, रोज मैरी, आबिदा खान, सलमा आदि भारी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोग मौजूद रहे।
इसी क्रम में सफाई कर्मियों की बैठक के दौरान हरिशंकर बाल्मीकि ने कहा कि समूचा बाल्मिकी समाज उनके साथ है और उन्हें महापौर बनते ही बाल्मिकी समाज के हित में कार्य कर बाल्मिकी समाज का कल्याण करना होगा। वार्ड नं0 11 बाहर सैंयर गेट से सभासद प्रत्याशी कृष्ण गोपाल करौसिया के साथ भगवान दास करौसिया, रामकुमार शुक्ला, प्रेम बाल्मिकी, अनिल रिछारिया, अमीर चन्द आर्य, राजेन्द्र विद्यार्थी, जगमोहन मिश्रा, अनिल झा, आरिफ सलीम, रईस काजी, हैदर अली, मुकुट बिहारी मिश्रा, रघुराज शर्मा, मनोज तिवारी ने जनसम्पर्क किया।
जन सम्पर्क के क्रम में आज वार्ड नं0 50 डडियापुरा से सभासद पद के प्रत्याशी धर्मेन्द्र कुशवाहा ने इम्तियाज़ हुसैन, मनीराम कुशवाहा, लालाराम, आशाराम, बृज किशोर, भगवान दास, सूरज सिंह, विनोद अग्रवाल, सागर कुशवाहा, अमान कुशवाहा, संजू कुशवाहा, भाऊ कुशवाहा, मजबूत सिंह कुशवाहा, मुन्नालाल कुशवाहा, पूरन कुशवाहा, नीतू कुशवाहा, किरन, रानी कुशवाहा, शांति कुशवाहा, भारती कुशवाहा, ममता कुशवाहा, ऊषा कुशवाहा के साथ जनसम्पर्क किया। कचहरी के आस-पास एवं लोक निर्माण विभाग के कार्यालयों में शहर अध्यक्ष इम्तियाज़ हुसैन के नेतृत्व में जनसम्पर्क किया गया। इस अवसर पर राजेन्द्र शर्मा, अफज़ाल हुसैन, भानु सहाय, इदरीस खॉन, अशोक सक्सेना, संतोष सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। वार्ड नं0 59 डरू भौडेंला से सभासद प्रत्याशी अशोक गुरू के साथ कपिल तिवारी, राजेन्द्र उपाध्याय, रामू सिजरिया, जगदीश सिजरिया, डा0 दयाराम लोहिया, संजय तिवारी, रोहित रावत, रवि जैन, चन्दू त्रिपाठी, संजय साहनी, राजेश निगम, विवेक गुप्ता, अजय लिखधारी, भरत तिवारी, दीपक उपाध्याय, जुम्मन, आसिफ, अली हसन, दीपक भटनागर ने जनसम्पर्क किया। वार्ड नं0 47 तलैया से सभासद प्रत्याशी सुमित भार्गव ने अरशद खॉ, शाहरूख, प्रदीप यादव, विपुल यादव, राहुल कुशवाहा, रोहित कुशवाहा, रिजवान खॉ, अमन तोमर, रितेश कोष्टा के साथ जनसम्पर्क किया। वार्ड नं0 45 छनियापुरा, से सभासद प्रत्याशी अब्दुल जाविर ने अब्दुल समद प्रधान, हबीबुर्रहमान उर्फ चन्दा भाई, अब्दुल जब्बा, दीपक अग्रवाल, मोहम्मद क़मर, सौहेल जैन, इरफान, अय्यूब, हकीम, जावेद, बच्चन, नदीम, राजू सर, फहीम, रज्जन, जयन्ती, फखरून, जमीला, सुषमा, रानी, शमसुद्दीन, मोहम्मद इमरान, अख्तर सलमानी, पप्पू राजा, मोहम्मद अली, मोहम्मद उमर के साथ जनसम्पर्क किया।
neeraj sahu…..