• Sun. Oct 19th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

पूर्ण बहुमत, विकास की गारंटी-योगी आदित्यनाथ:-मुख्यमंत्री ने भाजपा के निकाय प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट

सभामंच से जनता का अभिवादन करते सीएम योगी सहित भाजपाई

पूर्ण बहुमत, विकास की गारंटी- योगी आदित्यनाथ:-मुख्यमंत्री ने भाजपा के निकाय प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट

  झाँसी।  प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मुक्तकाशी मंच से भाजपा के महापौर एवं सभासद सहित अन्य निकायों के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। अपने 37 मिनट के सम्बोधन में उन्होंने विकास का वायदा किया, तो अराजक तत्त्वों को चेताने से भी नहीं चूके। कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों की तारीफ की तो वहीं लापरवाह अफसरों को बख्शा भी नहीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने झांसी से मेयर के लिए ईमानदार और दमदार प्रत्याशी दिया है। झांसी को झांसी के अनुसार विकास के लिए रामतीर्थ सिंघल को जिताना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष और मेयर के हाथ-पांव पार्षद होंगे। केन्द्र और प्रदेश की सरकार विकास करना चाहती है। 12 स्मार्ट सिटी और 60 अमृत योजना के लिए उत्तर के जिले चयनित किए गए हैं। झांसी के विकास की प्रक्रिया में रफ्तार के लिए पूर्ण बहुमत का वोट दें, विकास की गारंटी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुन्देलखंड में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराइ जाएंगी। मेडिकल कॉलेज में व्यापक सुधार आएंगे, अच्छी फैकल्टी होगी। समुचित दवाएं होंगी। उन्होंने कहा कि झांसी में दो ओवरब्रिज सीपरी बाजार और ग्वालियर रोड क्रासिंग का काम लटका हुआ है। भाजपा का मेयर होगा तो इनको प्राथमिकता से पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह दिवाली में अयोध्या जगमगाई थी वैसी ही जगमगाहट उत्तर प्रदेश के 652 नगर निकायों में होगी। पूर्ववर्ती सरकारों पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी पलायन कर रहा था । भाजपा में जाति की नहीं सेवाभाव की बात होती है। पूर्व मंत्री रविन्द्र शुक्ला ने कहा कि भाजपा छोड़कर अन्य प्रतिनिधियों की एक भी उपलब्धि हो तो अंडर लाइन करें। भाजपा ने ऐसा प्रत्याशी दिया है जिस पर एक भी दाग नहीं है।

सभा को महोबा विधायक राकेश गोस्वामी, सांसद भानूप्रताप वर्मा, हरगोविन्द कुशवाहा, संतोष गुप्ता ने भी सम्बोधित किया। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह चौहान एवं संचालन प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री चौधरी देवेन्द्र सिंह, पूर्व सभापति, कुंवर मानवेन्द्र सिंह, विधायक राजीव सिंह, जवाहरलाल राजपूत, बिहारीलाल आर्य, निर्वतमान महापौर किरन वर्मा, उदय पिंडारी, सुबोध गुबरेले, प्रदीप सरावगी, संजय दुबे,  रतनलाल अहिरवार, संतोष गुप्ता, संजीव श्रृंगीऋषि, जेके सिंह, गिरीश सक्सेना, राजेश पाल, आशीष अग्निहोत्री, विभिन्न निकायों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमित चौरसिया, विपिन पाठक, मेहरबान सिंह बुन्देला, महेश राजपूत, अखिलेश गुप्ता, रामजी गुप्ता, दयाराम कुशवाहा, उमरसिंह कुशवाहा, श्याम विहारी खटीक, मनोज गुप्ता, देवेश पालीवाल, अशोक गिरी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर सिंह एडवोकेट, मनु सिंह, मुकेश मिश्रा, नरेन्द्र गुप्ता, संजीव तिवारी, आशीष तिवारी, जगदीश साहू, डॉ. जगदीश सिंह चौहान, अशोक जैन, सीताराम रायकवार, विजय खन्ना, रानू देवलिया, हरिराम कोष्टा, श्याम किशोर प्रजापति, सतीश जतारिया, संतराम पेंटर, रमाकांत दुबे, देवा वाल्मीकि, आरती वाल्मीकि, दर्शन वाल्मीकि, डीके वाल्मीकि, बृजविहारी सोनी, दिगंत चतुर्वेदी, प्रियांशु डे, संजीव पटैरिया, हेमंत ठाकुर, प्रमोद कुशवाहा, रोहित गोठनकर, राकेश मिश्रा, संजीव तिवारी, पंकज मिश्रा, राजकांतेश वर्मा, नंदकिशोर भिलवारे, तेजसिंह गौर, मृदुल श्रीवास्तव, रवि गोस्वामी, गिरिजा तिवारी, सुमन पुरोहित, चित्रा सिंह, नीता अवस्थी, शशि प्रभा मिश्रा, प्रियंका सोनी, नीलम सकेरिया, कुसुम कुशवाहा, कामिनी सिंह, नीरजा गुप्ता, अर्पिता गुप्ता, राजकुमारी रजक, रजनी सेंगर, रेखा साहू, सुधा कुशवाहा, रंजना तिवारी, अपर्णा दुबे, इन्दु वर्मा, प्रवीण शर्मा जनसेवक, भगवती प्रसाद सोनी, सोनू ठाकुर, शशांक गुरनानी, रामबाबू नन्ना उपस्थित रहे।

Jhansidarshan.in