• Tue. Jul 8th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

हालात ए नई बस्ती द्वित्तीय:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | चुनाव के नजदीक आते ही प्रत्याशियों द्वारा वादों के पिटारे खुलने लगते हैं | कोई जनता से किसी प्रकार का वादा करता है तो कोई किसी प्रकार का | जब आज झाँसी दर्शन.कॉम की टीम ने क्षेत्र में जाकर इन वादों की हकीकत जानी तो माजरा कुछ और ही निकला | झाँसी दर्शन.कॉम की टीम ने आज वार्ड नं.34 नई बस्ती का मुआयना करते हुए वार्ड की हकीकत जानी तो हालात अपने आप में दुर्दशा की परिभाषा वयां कर रहे थे | वार्ड की नालियां गंदगी से पटी पड़ी हैं,क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर जनता आये दिन परेशानी का सामना करती रहती है | क्षेत्रीय जनता से बात करने पर उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र (नई बस्ती द्वित्तीय) पहले वार्ड नं 19 लेकिन अब 34 हो गया है | उन्होंने बताया कि वर्तमान पार्षद सीमा वर्मा ने आज तक वार्ड में आकर किसी भी समस्या की कोई भी सुध ना ली | क्षेत्रवासियों ने बताया की पिछले पांच सालों में वार्ड में किसी भी प्रकार का विकास तो नहीं लेकिन पार्षद सीमा वर्मा का विकास जरूर हो गया है | क्षेत्रीय जनता ने बताया कि वर्तमान पार्षद वार्ड में बने आवास को छोड़कर दूर बने मकान में जाकर रहने लगीं है | जिससे क्षेत्रीय जनता को उन तक पहुँचने में काफी परेशानी आती है | कई लोगों ने तो उन पर गंभीर आरोप भी जड़ दिए | अब देखना यह है की नगर निकाय चुनाव 2017 में चुने जाने वाले नए पार्षद जी वार्ड के विकास की ओर कोई ध्यान देते हैं या फिर…………

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in

You missed