• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

बसपा महापौर प्रत्याशी ब्रजेन्द्र व्यास ने किया धुआंधार जनसंपर्क: रि: जितेंद्र पाल

बसपा महापौर प्रत्याशी ब्रजेन्द्र व्यास ने किया धुआंधार जनसंपर्क: रि: जितेंद्र पाल

झाँसी- नगर निगम झाँसी के महापौर के लिए बसपा प्रत्यासी ब्रजेन्द्र कुमार व्यास उर्फ डम डम महाराज के समर्थन में सेकड़ो लोगो ने वार्ड नंबर 37, 39 व 49 में जनसम्पर्क किया और नगर के सर्वागीण विकास के नाम पर लोगो से वोट देने की अपील की। जनसम्पर्क के दौरान ब्रजेन्द्र कुमार व्यास को जगह जगह तिलक लगाकर विजय श्री का आशीर्वाद दिया। मोके पर मौजूद सेकड़ो की संख्या में समर्थको ने नारे लगाये। व्यास ने कहा की में आप सभी को भरोसा दिलाता हूँ महापौर बनने के बाद आप सभी की समस्याये दूर करूँगा कुछ ऐसे ही वादों के साथ झांसी में महापौर पद के लिए बसपा प्रत्यासी ब्रजेन्द्र कुमार व्यास ने जनसम्पर्क करना शुरू कर दिया हे। आज उन्होंने झांसी के वार्ड नंबर 37, 39 व 49 पहुचे जहां उन्होंने घर घर जाकर लोगो से हथी वाला बटन दवाकर विजयी बनाने का आशीर्वाद मांगा और कहा की विजयी होने के बाद बिजली पानी और सफाई की समस्या को दूर करने का भरोसा दिलाते हे। और व्यास ने कहा की सत्ताधारी दल ने विकाश के नाम पर कुछ नही किया है जनता परेशान हे इसलिए लोगो की समस्या को देखते हुए चुनाव मैदान में मैं उतरा हूँ।

neeraj sahu

Jhansidarshan.in