झांसी | भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु (चाचा नेहरु) का जन्म दिवस आज महानगर में धूमधाम से मनाया गया | जवालाल नेहरु को के जन्मदिवस को विद्यालयों में बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है | इस अवसर पर आज रानी लक्ष्मी बाई पार्क में जेसीआई गूंज द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जिसमें बच्चों ने चाचा नेहरू से संबंधित चित्रों को उकेरते हुए उन्हें याद किया | इसके साथ ही उनकी कविताओं कहानियों को भी प्रस्तुत किया |
इस अवसर पर गूंज की चार्टर अध्यक्ष रेखा राठोर, अध्यक्ष योगिता अग्रवाल, मनस्विनी गुप्ता, काव्या अग्रवाल, वाणी अग्रवाल, अनन्या साहू, आयुष राठौर सहित समस्त बच्चे उपस्थित रहे |
रिपोर्ट-=आयुष साहू