• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

18 माह से लापता छात्रा को थाना प्रभारी बीएल यादव ने ऐसे किया बरामद : रिपोर्ट-धीरेन्द्र रायकवार

मोंठ/झाँसी – 18 माह पहले कस्बे से गायब हुई छात्रा को एरच थाना प्रभारी बीएल यादव ने ऐसे किया बरामद। पूरे मामले में थाना प्रभारी बीएल यादव ने बताया कि लगभग 18 माह पहले कस्बे की पिंकी (काल्पनिक नाम) पुत्री नरेंद्र माली की खोजबीन की गई। थाना में भी कई थाना प्रभारी आये और छात्रा की खोज में कई जगह छापे मारे लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। अभी लगभग 15 दिन पहले थाना प्रभारी बीएल यादव ने आकर थाना प्रभारी का पद संभाला है। जिनके आते ही खनन माफियाओं में हड़कंप मच हुआ है। जैसे ही उनके संज्ञान में यह मामला आया कि 18 माह पहले लापता हुई छात्रा आज तक नहीं मिली। जिसपर उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और एक टीम तैयार की जिसके प्रभारी वह स्वयं बने और अपने दलबल को साथ लेकर छात्रा की काफी खोजबीन की और बीती रात्रि उनके हाथ सफलता लग ही गई। बिति रात्रि उन्हें सूचना मिली कि लड़की टीकमगढ़ मध्य प्रदेश के  नरसिंह कॉलोनी में है सूचना मिलते ही वह पूरी टीम के साथ टीकमगढ़ मध्य प्रदेश पहुँचे और लड़की के बारे में खोजबीन की। मकान में रह रही छात्रा को पुलिस ने चारों तरफ से मकान को घेर लिया। और प्रेमी के साथ रह रहीं छात्रा को दबोच लिया। प्रेमी मौका पाकर फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस को प्रेमी का पता चल चुका है। और बहुत ही जल्द वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।  

https://www.facebook.com/jhansidarshan/

रिपोर्ट-धीरेन्द्र रायकवार मोंठ

Jhansidarshan.in