• Tue. Jul 8th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

एक साथ कई ट्रक टकराए, ट्राला ने बाइक सवार दो लोगों ने मारी टक्कर : रिपोर्ट-धीरेन्द्र रायकवार

मोंठ/झाँसी – ठंडक के दस्तक देते ही आज कोहरे ने मोंठ नगर को घनी चादर से ढक लिया। घने कोहरे के कारण ट्राला ने बाइक सवार में मारी जोरदार टक्कर मार दी। थाना मोंठ क्षेत्र के नेशनल हाईवे मार्ग पर बाइक सवार दो लोगों में एक ट्राला ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 पुलिस 0385 मौके पर पहुंची दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मोंठ में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा दोनों घायल लोगों का इलाज किया गया। दोनों की हालत नाजुक होने पर झांसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गजराज सिंह पुत्र नारायण सिंह उम्र 50 वर्ष, प्रेम नारायण पुत्र श्यामलाल निवासीगण परगैना दोनों लोग अपनी बाइक यू0 पी0 77 एफ 8629 से अमरा पेट्रोल पंप से डीजल लेकर वापस अपने गांव की ओर  जा रहे थे। जैसे ही वह पेट्रोल पंप से चंद कदमों की दूरी पर पहुँचे ही थे कि सामने से आ रहे ट्राला यू0 पी0 93 ए टी 5852 ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। इस पूरे मामले की जानकारी डायल 100 पुलिस को दी। डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची। पंप के सामने भी एक ट्रक असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया वही पीछे से आ रहा ट्रक भी उसमें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी इसमें एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया डायल 100 पुलिस ने सम्बन्धित थाने की पुलिस को सूचना दी। उसके वावजूद भी सम्बन्धित थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुँची। जिससे बीच रोड पर खड़ा ट्राला नहीं हटाया जा सका। जो दूसरी घटना को आमंत्रण दे रहा है। समाचार लिखे जाने तक फिलहाल पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। अपने क्षेत्र से पल पल की खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए झांसी दर्शन से धीरेन्द्र रायकवार की रिपोर्ट।

 
रिपोर्ट-धीरेन्द्र रायकवार मोंठ
Jhansidarshan.in

You missed