• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

बसपा पूरे दमखम के साथ लड़ेगी नगर निकाय चुनाव,नगर पालिका,नगर पंचायत प्रत्याशी घोषित:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | बहुजन समाज पार्टी ने आज नगर पालिका तथा नगर पंचायत प्रत्याशियों के नाम की घोषता कर दी है | बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार ने आज पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी दी | उन्होंने बताया कि पार्टी हाईकमान के साथ उच्च स्तरीय बेटहक के बाद गहन विचार विमर्श के बाद मऊरानीपुर नगर पालिका से शशि देवी, समथर नगर पालिका से कय्यूम खान, एरच नगर पंचायत से किशोरी केवट, गुरसरायं से धर्मेन्द्र यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने क्षेत्र में जानकारी करते हुए जिताऊ प्रत्याशियों का चयन किया है और पूरे दमखम के साथ बसपा के प्रत्याशी नगर निकाय चुनाव में जीत पर अपना कब्जा जमायेगे |
इस दौरान बुन्देलखंड प्रभारी विजय कुशवाहा, जिला प्रभारी मुन्ना पाली, मंडल जोन इंचार्ज रविकांत मौर्य,जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार,भूपेन्द्र आर्या,महानगर अध्यक्ष आनंद साहू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे |

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in