• Mon. Jun 8th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

सेसा बस स्टैंड पर चला सघन चेकिंग अभियान, 7 मोटरसाइकिलों के चालान

पूंछ। थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में सेसा बस स्टैंड पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में उपनिरीक्षक सन्तराम कुशवाहा, उपनिरीक्षक दिलेन्द्र तिवारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।
चेकिंग के दौरान दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की गहन जांच की गई। वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात, हेलमेट तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 7 मोटरसाइकिलों का चालान किया गया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की भी सघन जांच की गई।
पुलिस प्रशासन द्वारा कानून-व्यवस्था, सड़क सुरक्षा एवं सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर सघन चेकिंग अभियान चलाए जाते हैं। इसके तहत हाईवे, प्रमुख चौराहों, बाजारों तथा संवेदनशील क्षेत्रों में बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की जाती है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखते हुए यातायात नियमों के पालन, वाहन संबंधी दस्तावेजों एवं सुरक्षा मानकों की भी जांच की जाती है। ऐसे अभियानों का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा आमजन में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा वाहन संबंधी सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की।

Jhansidarshan.in