• Sat. Jun 6th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

 ** रेलवे स्टेशन/ बस स्टैंड पर स्थापित होंगे हेल्प-डेस्क, मौके पर नगर के रैंन बसेरा की भी सूची रहेगी उपलब्ध:- जिलाधिकारी

ByNeeraj sahu

Jun 5, 2026
 ** रेलवे स्टेशन/ बस स्टैंड पर स्थापित होंगे हेल्प-डेस्क, मौके पर नगर के रैंन बसेरा की भी सूची रहेगी उपलब्ध:- जिलाधिकारी
 ** गर्मी के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों पर मेडिकल किट के साथ आसपास तैनात रहेंगी एंबुलेंस:- जिलाधिकारी
 ** नगर में 08, 09 एंव 10 जून 2026 को आयोजित होगी उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड लखनऊ की परीक्षा
 ** नगर के 28 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2026 लिखित परीक्षा
 ** 08, 09 एवं 10 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा में प्रत्येक पाली में 11424 अभ्यर्थी होंगे शामिल
 ** जनपद में नकलविहीन,सुचिता और शान्तिपूर्ण तरीके से परीक्षा को सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत दिए निर्देश
 ** परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे सहित वॉइस रिकॉर्डर की क्रियाशीलता का निरीक्षण करें सेक्टर/ स्टैटिक मजिस्ट्रेट
 ** जनपद में द0प्र0स0 की धारा- 163 प्रभावी रहेगी, जिसका अधिकारी /मजिस्ट्रेट सख्ती से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें
       जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी  एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बीबीजीटीएस मूर्ति ने संयुक्त रूप से जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस भतीॅ एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2026 की लिखित परीक्षा का आयोजन दिनांक 08, 09 एवं 10 जून 2026 को प्रथम पाली में पूर्वान्ह 10 से 12 तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 03 बजे से 05 तक आयोजित होने जा रही है। आयोजित होने वाली परीक्षा को सूचित, पारदर्शी और नकलविहीन कराने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की।
     जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित समस्त केन्द्र व्यवस्थापकों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि आयोजित होने वाली परीक्षा बेहद संवेदनशील और सख्त मॉनिटरिंग के साथ हो रही है, जनपद में नकल किसी भी दशा में बर्दास्त नही होगी, डुप्लीकेट परीक्षार्थी किसी भी दशा में शामिल नहीं हो, इसे उन्होंने कक्ष निरीक्षकों से सावधानी पूर्वक जांच करते हुए सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अभ्यर्थी को अनिवार्य रूप से प्रथम पाली में प्रातः08 बजे से 09:30 बजे तक एवं द्वितीय पाली में 01 अपराह्न से 02:30 बजे तक पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र, तदोपरांत परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
     नगर में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2026 की परीक्षा 28 केंद्रों पर दिनांक 08, 09 एवं 10 जून 2026 को को संपादित होगी। आयोजित परीक्षा में प्रत्येक पाली में 11424 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।उन्होंने परीक्षा की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुनः परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य अथवा केन्द्र व्यवस्थापकों को परीक्षा केन्द्र में सीसीटीवी कैमरा,वॉइस रिकॉर्डर के साथ विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, रैम्प आदि की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने फ्रिस्किगं के बाद बायोमैट्रिक शेड में कराए जाने का सुझाव दिया, ताकि परीक्षार्थी को गर्मी से बचाया जा सके। उन्होंने परीक्षार्थियों की जांच के दौरान ही उनके सामानों रखने के लिए अलग से क्लॉक रूम तैयार करने और केंद्र प्रभारी को क्लॉक रूम में तैनात किए जाने के निर्देश दिए ताकि रखा हुआ सामान सुरक्षित रहे।
    जिलाधिकारी श्रीगौरांग राठी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर परीक्षार्थियों से किसी भी दशा में ओवर चार्ज न लिया जाए।इसे कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने हेल्प डेस्क के माध्यम से भी परीक्षार्थियों को रैन बसेरा की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षार्थियों को रहने में कोई समस्या न हो।
    उन्होंने कहा कि नकल विहीन और स्वच्छता पूर्ण परीक्षा आयोजित कराने के संबंध में परीक्षार्थियों की तलाशी सावधानीपूर्वक ली जाए, विशेष रूप से महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला शिक्षिका द्वारा ही लिए जाने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता, इसके अतिरिक्त सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमण किए ज़ाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर मेडिकल किट के साथ एम्बुलेंस की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
       बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए अभ्यर्थियों द्वारा अनुचित साधनों के प्रयोग पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए। आवश्यक होगा कि अभ्यर्थियों द्वारा अपनायी जा रही नयी-नयी तकनीकों को दृष्टिगत रखते हुए सभी अभ्यर्थियों की बारीकी से जांच की जाए। उन्होंने वर्तमान परिवेश में चश्मे की भी जांच करने के निर्देश दिए।
     परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों पर पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टुकड़े, ज्यामितीय- पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, किसी भी प्रकार का कैलकुलेटर, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, स्केल, कॉपी, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबुल/इलेक्ट्रानिक पेन/स्कैनर, इलेक्ट्रानिक गैजेट, जैसे- मोबाइल फोन, कैमरा, किसी प्रकार की घड़ी, स्मार्ट वाच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, माइक्रो फोन, पेजर, हेल्थ बैण्ड, बटुआ, काला चश्मा, हैण्ड बैग, टोपी, खुला या पैक किया हुआ खाने का सामान, सिगरेट, गुटखा लाना पूर्ण रूप से वर्जित है। किसी भी अभ्यर्थी को उक्त सामग्री/उपकरण परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार के अन्दर न ले जाने दिया जाये। इसको प्रभावी रूप से लागू किया जाये।
     उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षार्थियों को सूचना पट्ट पर सूचना अंकित कराकर स्पष्ट कर दिया जायेगा कि परीक्षा कक्ष के अन्दर पेन, प्रवेश पत्र व मूल पहचान पत्र के अतिरिक्त अन्य समस्त सामग्री ले जाना वर्जित है।
    इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बीबीजीटीएस मूर्ति, पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह नोडल अधिकारी पुलिस परीक्षा, सीओ ट्रैफिक श्री रामवीर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रति वर्मा सहित क्षेत्राधिकारी पुलिस नगर एंव समस्त केन्द्र व्यवस्थापक स्टैटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहें।
Jhansidarshan.in