• Fri. Dec 12th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

लोकोस ट्रान्जेक्शन में जनपद झाँसी ने प्रदेश में प्राप्त किया अग्रणी स्थान

ByNeeraj sahu

Dec 10, 2025
लोकोस ट्रान्जेक्शन में जनपद झाँसी ने प्रदेश में प्राप्त किया अग्रणी स्थान
         उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत जनपद में 7792 स्वयं सहायता समूह गठित हैं जिनमें लगभग 80,000 महिला सदस्य शामिल हैं। इन गठित स्वयं सहायता समूह सदस्यों के आजीविका संवर्धन हेतु इन स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों को विभिन्न आजीविका गतिविधियों हेतु वित्तीय समावेशन कराते हुये बैंक द्वारा ऋण उपलब्ध कराया जाता है। स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा अपने लेनदेन को नियमानुसार कार्यवाही करते हुये इन गतिविधियों से प्राप्त लाभांश सभी सदस्यों में बांटते हुये चरणबद्ध रूप से उनके जीवन स्तर में उन्नयन की कार्यवाही की जाती है। स्वयं सहायता समूहों को मिशन मुख्यालय एवं बैंकों से प्राप्त होने वाली अनुदान / ऋण धनराशि के पारदर्शितापूर्ण उपभोग हेतु मिशन मुख्यालय द्वारा अनेक अभिनव प्रयास किये जा रहे हैं। इसी के तहत समूहों को विभिन्न ग्राम संगठन और ग्राम संगठनों को सी०एल०एफ० के माध्यम से क्षमता विकास एवं आजीविका संवर्धन के उपाय निरन्तर किये जा रहे हैं। जनपद झॉसी के 08 विकास खण्डों में 32 क्लस्टर को क्लस्टर लेविल फेडरेशन (सी०एल०एफ०) का गठन किया गया जिसका संचालन स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा किया जाता है।
         उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उक्त सी०एल०एफ० पर आर्थिक लेनदेन की प्रक्रिया को मजबूती प्रदान करने एवं पारदर्शी बनाने हेतु लोकोस सी०एल०एफ० ट्रान्जेक्शन लागू किया गया जिसमें जनपद झॉसी के द्वारा शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने में राज्य के 03 अन्य जनपद क्रमशः बुलन्दशहर, मैनपुरी एवं सम्भल के साथ अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। उक्त प्रकिया से स्वयं सहायता समूह सदस्यों के मध्य आर्थिक लेनदेन समयबद्ध एवं सरल हो जायेगा। लोकोस सी०एल०एफ० ट्रान्जेक्शन प्रक्रिया के माध्यम से मिशन मुख्यालय द्वारा सघनता एवं प्रभावी तरीके से अनुश्रवण किया जायेगा।
Jhansidarshan.in