• Thu. Jan 29th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश को समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047 तक विकसित राज्य बनाने का लिया संकल्प

ByNeeraj sahu

Sep 8, 2025
मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश को समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047 तक विकसित राज्य बनाने का लिया संकल्प
जनपद में प्रबुद्धजनों का दो दिवसीय प्रवास 09 व 10 सितम्बर को
 झांसी : जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने अवगत कराया है कि विकसित भारत @2047 की अवधारणा को साकार करने हेतु मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश को समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047 तक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। इस मिशन में नागरिकों की सक्रिय भागेदारी सुनिश्चित करते हुए एक समृद्ध, समान और वैश्विक स्तर पर सम्मानित राज्य का निर्माण किया जायेगा। इस मिशन को दिशा प्रदान करने एवं पथ प्रदर्शन हेतु एक विजन डाक्यूमेंट बनाया जाना प्रस्तावित है। यह विजन डॉक्यूमेंट तीन थीम अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति, जीवन शक्ति एवं 12 सेक्टर-कृषि एवं सम्बद्ध, पशुधन संरक्षण, औद्योगिक विकास आई०टी० एवं इमजिंग प्रोद्यौगिकी, पर्यटन, नगर एवं ग्राम्य विकास, अवस्थापना, संतुलित विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य शिक्षा तथा सुरक्षा एवं सुशासन पर ध्यान केन्द्रित करते हुए तैयार किया जायेगा।
        विजन डॉक्यूमेंट के निर्माण की दिशा में “समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश @ 2047” अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जनमानस में जागरुकता उत्पन्न करना तथा नागरिकों की आकांक्षाओं को संज्ञान में लेते हुये प्रदेश के नागरिकों की राज्य के विकास में सहयोगी व सहभागी बनाते हुये गर्व की भावना को विकसित करना है।
      उन्होंने बताया कि इस दिशा में प्रदेश के 400 प्रबुद्धजनों की दिनांक 03 सितम्बर 2025 को अपरान्ह 03 बजे से लखनऊ में एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यशाला आयोजित की गयी, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया है। कार्यशाला के पश्चात जनपद हेतु नामित प्रबुद्धजनों द्वारा जनपद में दिनांक 09 एवं 10 सितम्बर, 2025 को 02 दिवसीय प्रवास कर “समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047” अभियान की जन जागरूकता हेतु विभिन्न लक्षित समूहों (छात्र, शिक्षक, व्यवसायी, उद्यमी, कृषक, स्वयंसेवी संगठन, श्रमिक संगठन, मीडिया, आम जनमानस इत्यादि) के साथ विगत 08 वर्षों में प्रदेश की विकास यात्रा के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए राज्य के विकास हेतु रोड मैप पर चर्चा की जायेगी तथा उनसे फीडबैक प्राप्त किया जायेगा।
      प्रबुद्धजनों द्वारा जनपद में दिनांक 09 एवं 10 सितम्बर, 2025 को 02 दिवसीय भ्रमण के दौरान लक्षित समूहों से संवाद हेतु आयोजित कार्यकम निम्नवत् है :-
1-  दिनांक 09 सितम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 1.30 बजे तक छात्रों, प्रधानापकों व शिक्षाविदों से संवाद का आयोजन बुन्देलखण्ड विश्व विद्यालय झांसी, टीकाराम महाविद्यालय मोंठ व सरस्वती पाठशाला इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज, झांसी में किया जाएगा।
2- दिनांक 09 सितम्बर को अपराह्न 02:30 बजे से शाम 05 बजे तक कृषकों, FPO की सदस्यों व कृषि वैज्ञानिकों के साथ संवाद का आयोजन, कृषकों, FPO की सदस्यों व कृषि वैज्ञानिकों के साथ संवाद का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र झांसी में किया जाएगा।
3- दिनांक 10 सितम्बर को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक व्यवसायी तथा उद्यमियों के साथ विचार-विमर्श एवं महिला समूह एवं श्रमिक संगठनों के संवाद तथा राष्ट्रीय राज्य पुरस्कार प्राप्त महानुभावों एवं अपने विधा में ख्याति प्राप्त अन्य बुद्धिजीवियों के साथ संवाद का आयोजन विकास भवन सभागार में आयोजित किया जाएगा
Jhansidarshan.in