• Thu. Jan 29th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

लाल कुआँ – बैंगलोर – लाल कुआँ (साप्ताहिक) विशेष ट्रेन संचालन

ByNeeraj sahu

Jan 6, 2025

लाल कुआँ – बैंगलोर – लाल कुआँ (साप्ताहिक) विशेष ट्रेन संचालन

भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर लाल कुआँ और बैंगलोर के बीच एक नई साप्ताहिक विशेष ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है। यह सेवा निम्नलिखित तिथियों से संचालित होगी:

ट्रेन संख्या 05074 (लाल कुआँ – बैंगलोर):
लाल कुआँ से प्रत्येक शनिवार, 11 जनवरी 2025 से अगले आदेश तक चलेगी। यह ट्रेन लाल कुआँ से प्रत्तेक शनिवार  17:55 बजे चलकर झाँसी मंडल के तीन प्रमुख स्टेशनों पर निम्नलिखित समय सारणी के अनुसार रुकेगी |
ग्वालियर (GWL): आगमन 02:27, प्रस्थान 02:29
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (VGLJ): आगमन 03:50, प्रस्थान 03:55
बीना (BINA): आगमन 06:00, प्रस्थान 06:05
ट्रेन सोमवार को 15:25 बजे अपने गंतव्य  बैंगलोर पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 05073 (बैंगलोर – लाल कुआँ):
बैंगलोर से प्रत्येक मंगलवार, 14 जनवरी 2025 से अगले आदेश तक चलेगी। यह ट्रेन बंगलौर से प्रत्तेक मंगलवार 07:15 बजे चलकर झाँसी मंडल के तीन प्रमुख स्टेशनों पर निम्नलिखित समय सारणी के अनुसार रुकेगी:
बीना (BINA): आगमन 17:45, प्रस्थान 17:50
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (VGLJ): आगमन 21:00, प्रस्थान 21:05
ग्वालियर (GWL): आगमन 22:25, प्रस्थान 22:27
ट्रेन गुरुवार 09.05 बजे अपने गंतव्य लाल कुआँ स्टेशन पहुंचेगी

यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन नई सेवाओं
का लाभ उठाएँ।

Jhansidarshan.in