• Sat. Mar 14th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

201222परिवहन विभाग की अन्तर्जनपदीय टीमों द्वारा सघन प्रवर्तन कार्यवाही की गई

ByNeeraj sahu

Oct 14, 2024

जनपद झाँसी में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार दिनांक 19.12.2022 एवं 20.12.2022 को परिवहन विभाग की अन्तर्जनपदीय टीमों द्वारा सघन प्रवर्तन कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के दौरान बिना टैक्स, बिना परमिट बिना फिटनेस, बिना नम्बर प्लेट, ओवरलोड बिना प्रदूषण, बिना बीमा इत्यादि अभियोगों में 24 वाहन विभिन्न थानों (पूंछ, सकरार, बरुआसागर, मऊरानीपुर, बिजौली, बडागाँव) में निरुद्ध किए गए एवं 59 वाहनों का चालान किया गया। उपरोक्त अभियान में परिवहन विभाग से जनपद जालौन से उमेश कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम व विनय कुमार पाण्डेय, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) तथा जनपद झाँसी से हेमचन्द्र सिंह गौतम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) व सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) तथा दीपक सिंह, यात्री / मालकर अधिकारी मौजूद रहें। पुलिस प्रशासन से स्नेहा तिवारी, सी०ओ० मोठ एवं विभिन्न थानों की पुलिस टीम तथा प्रशासन से एस०डी०एम० मोठ, एस०डी०एम० मऊरानीपुर भी उपस्थित रहे। जनपद झाँसी में गलत रूप से संचालित वाहनों के विरुद्ध पुलिस एवं प्रशासन के साथ परिवहन विभाग की अन्तर्जनपदीय टीमों की सघन जांच आगे भी जारी रहेगी।

Jhansidarshan.in