• Fri. Oct 18th, 2024

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

211222एसएसपी झाँसी द्वारा महिला हेल्प डेस्क, बैरक, थाना परिसर, कार्यालय आदि का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

ByNeeraj sahu

Oct 14, 2024

थाना गुरसरांय का आकस्मिक निरीक्षण

➡️ एसएसपी झाँसी द्वारा महिला हेल्प डेस्क, बैरक, थाना परिसर, कार्यालय आदि का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

➡️ महिला अपराधों के प्रति महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरुकता सम्बन्धी कृत कार्यवाही, अपराधों की समीक्षा की समीक्षा कर दिये गये महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

आज दिनाँक-21.12.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी राजेश एस महोदय द्वारा थाना गुरसरांय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, बैरक आदि का निरीक्षण किया गया। महिला अपराधों से सम्बन्धित प्राप्त प्रार्थना में कार्यवाही की प्रगति का अवलोकन किया गया तथा डयूटी पर तैनात महिला आरक्षियों से महिला हेल्प डेस्क पर आयी शिकायतों के फीडवैक की जानकारी कर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये गये।

इसके अतिरिक्त शासन द्वारा महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्बन्धी चलाये जा रहे महत्वपूर्ण मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला बीट आरक्षीगण द्वारा अपनी-अपनी बीट में पड़ने वाले गांव की महिला एवं बालिकाओं को जागरुकता सम्बन्धी कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की गयी तथा अभियान में और अधिक तेजी लाकर क्षेत्र की अधिक से अधिक महिला एवं बालिकाओं को हेल्प लाइन नम्बरों की जानकारी पहुंचाने व महिला अपराधों के प्रति जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसके उपरान्त अपराध रजिस्टर का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा थाना गुरसरांय पर पंजीकृत अपराधों में प्रचलित विवेचनाओं की समीक्षा की गयी तथा विवेचनाधिकारियों को वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन तथा गुण दोष आधार पर विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण सम्बन्धी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नैपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी गरौठा श्रीमती प्रज्ञा पाठक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।