प्रमुख सचिव (परिवहन), उ०प्र० शासन के द्वारा शीत ऋतु में कोहरे के कारण बसों / ट्रक / अन्य वाहनों के सुरक्षित एवं नियंत्रित संचालन के लिए जारी दिशा निर्देश के क्रम में हेमचन्द्र सिंह गौतम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रर्वतन) प्रथम तथा सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वितीय, झाँसी द्वारा आज दिनांक 28.12.2022 को जनपद के बस यूनियन, टैम्पों / टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ सहयोग कर प्राइवेट बस स्टैण्ड पर बसों एवं ऑटों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगे होने चेकिंग की गयी। चेक किये गये 57 वाहनों में से 15 वाहनों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप न लगे होने पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया। साथ ही शीत ऋतु कोहरे से होने वाली दुर्धनाओं की रोकथाम के लिए जागरुक किया गया।

281222यूनियन के पदाधिकारियों के साथ सहयोग कर प्राइवेट बस स्टैण्ड पर बसों एवं ऑटों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगे होने चेकिंग की गयी