• Sun. Oct 19th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

** स्मार्ट सिटी के तहत झाँसी में निर्माणाधीन सभी कार्य गुणवत्ता के अनुरूप पूर्ण कराये जाएं 

ByNeeraj sahu

Oct 13, 2024
** झाँसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड की २४वीं बोर्ड बैठक संपन्न हुई
** स्मार्ट सिटी के तहत झाँसी में निर्माणाधीन सभी कार्य गुणवत्ता के अनुरूप पूर्ण कराये जाएं
** समस्त परियोजनाओं को ३० जून २०२३ से पहले पूरा किया जाये : मंडलायुक्त झाँसी।
———————————–
      झाँसी : आज मंडलायुक्त झाँसी डॉ0 आदर्श सिंह की अध्यक्षता में झाँसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड की २४वीं बोर्ड बैठक का आयोजन आयुक्त सभागार में किया गया।
      बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ0 आदर्श सिंह ने निर्देश दिए कि समस्त परियोजनाओं को ३० जून २०२३ से पहले पूरा किया जाये तथा कोई भी कार्य किसी भी परिस्थिति में रुकना नहीं चाहिए एवं परियोजनाओं से सम्बंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर लें तथा अध्यक्ष महोदय द्वारा कार्य की गति को धीमा बताया गया तथा यह निर्देश दिए गए कि ३० जून २०२३ से पहले सभी परियोजनाओं को पूरा कर लिया जाये तथा अध्यक्ष महोदय द्वारा यह भी निर्देश दिए गए की जिन परियोजनाओं में लागत में अंतर आता है उन्हें पहले टेक्निकल कमेटि द्वारा जाँच करा लें उसके बाद उनकी लागत में वृद्धि का अनुमोदन प्रदान किया जाये।
       बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारीपुलकित गर्ग द्वारा स्मार्ट सिटी के अंतर्गत किये जाने वाली परियोजनाओं को निदेशक मंडल के समक्ष प्रस्तुत किया गया।निदेशक मंडल द्वारा सभी परियोजनाओं का अवलोकन किया गया तथा निम्नलिखित परियोजनाओं के बारे में विस्तृत से चर्चा की गयी। सर्वप्रथम आंतिया तालाब प्रोजेक्ट में सेंसरी पार्क को बनाने का प्रस्ताव निदेशक मंडल के समक्ष रखा गया तथा निदेशक मंडल द्वारा सहमति प्रदान की गयी। निदेशक मंडल द्वारा मुख्य कार्यकारी अधिकारी को परियोजना में बदलाव करने हेतु अधिकृत किया गया।
      बैठक में श्री रविंद्र कुमार, जिलाधिकारी, झाँसी, लोक यादव, उपाध्यक्ष झाँसी विकास प्राधिकरण,  नरेंद्र कुमार पुष्करणा, टाउन प्लानर,  केवी सिंह, PMC नोडल, अरुण कुमार, महाप्रबंधक स्मार्ट सिटी झाँसी आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन कंपनी सचिव श्री हेमंत नायक द्वारा किया गया बैठक के अंत में संयोजक  हेमंत नायक द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
Jhansidarshan.in