• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

22123झांसी में फूंका गया विधर्मी श्याम मानव का पुतला

ByNeeraj sahu

Oct 11, 2024

झांसी में फूंका गया विधर्मी श्याम मानव का पुतला

– विधर्मियों को सबक सिखाने का कार्य कर रहे हैं बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर: अंचल अडजरिया

झांसी। बागेश्वर धाम शिष्य मंडल तथा राष्ट्रभक्त संगठन सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा सनातन धर्म का अपमान करने व बागेश्वर धाम के शास्त्रीजी की सिद्धता पर अनर्गल सवाल उठाने के विरोध में श्याम मानव का पुतला दहन करते हुए नारेबाजी की गई।
रविवार को बागेश्वर धाम शिष्य मंडल तथा राष्ट्रभक्त संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता केन्द्रीय अध्यक्ष अंचल अडजरिया के नेतृत्व में इलाइट चौराहा पर पहुंच गये और बागेश्वर धाम के पं धीरेन्द्र शास्त्री की सिद्धता के सम्बन्ध में अनर्गल प्रचार प्रसार करने तथा सनातन धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के विरोध में महाराष्ट्र की अंधश्रद्धा निर्मूलन नाम की समिति चलाने वाले श्याम मानव के विरोध में नारेबाजी करने लगे। बागेश्वर धाम के भक्तों ने आक्रोशित होकर श्याम मानव का पुतला दहन किया। राष्ट्रभक्त संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष अंचल अडजरिया ने कहा कि अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव बागेश्वर धाम सरकार को चुनौती दे रहे हैं, जबकि वह स्वयं इसाई समुदाय के अनुयायी हैं। उन्होंने कहा हिन्दू धर्म विरोधियों द्वारा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पर लगातार अनर्गल टिप्पणियां की जा रहीं हैं। धीरेन्द्र शास्त्री महाराज विधर्मियों के विरूद्व उन्हें सबक सिखाने का कार्य कर रहे हैं, जिससे उन्हें बदनाम करने की साजिशें रची जा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति पर कुठाराघात करने वालों को उनकी भाषा में जबाव दिया जायेगा। इस दौरान राष्ट्रभक्त संगठन के जिला संयोजक अर्पित शर्मा, संजीब दुबे, मुकेश, गोलू, विक्की, संजीव देवलिया, अमर कोष्टा, राघवेन्द्र, मुकेश साहू, मानस द्विवेदी, अशोक सोनी, राहुल, गोलू ठाकुर, अरुण कुशवाहा, केके पांचाल, अशोक गुप्ता, सौरभ सहित बागेश्वर धाम भक्त मंडल और विभिन्न हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in