दिनोंक 14.02.2023 को आयुक्त महोदय, झाँसी मण्डल झाँसी द्वारा ई०पी०सी० मोड के अन्तर्गत 50 करोड़ से अधिक लागत के परियोजनाओं की समीक्षा की गयी जनपद ललितपुर में दो कार्य निर्माणाधीन है-
1.अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम धौरा, ललितपुर:- निर्माण खण्ड (भवन विंग) लो०नि०वि०. झाँसी के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि कार्य की भौतिक प्रगति 91 प्रतिशत है। उक्त कार्य को माह फरवरी 2023 में पूर्ण कर लिया जायेगा तथा हस्तान्तरण सम्बन्धी प्रक्रिया माह मार्च 2023 तक पूर्ण कर ली जायेगी। अधीक्षण अभियन्ता, झाँसी वृत्त, लो०नि०वि०, झाँसी द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त विद्यालय को जोड़ने वाली सड़क की स्वीकृति दिनांक 08.02.2023 को प्राप्त हो गयी है तथा निविदा प्रक्रिया प्रगति में है। सहायक अभियन्ता, लो०नि०वि० द्वारा बताया गया कि विद्युत कनेक्शन से सम्बन्धित धनराशि आवंटन हेतु शासनादेश दिनांक 13.02.2022 को जारी किया गया है तथा शीघ्र ही विद्युत विभाग को धनराशि हस्तान्तरित कर दी जायेगी। पेयजल से सम्बन्धित कार्यों हेतु मुख्य सचिव उ०प्र० शासन द्वारा निर्देशित किया गया कि उक्त कार्य को जल जीवन मिशन से आच्छादित किया जाना है जिसके सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता जल निगम, ललितपुर द्वारा अवगत कराया गया कि कार्य को जल संस्थान, ललितपुर द्वारा कराया जायेगा तथा भुगतान उनके स्तर से किया जायेगा।
2.राजकीय मेडीकल कॉलेज, ललितपुर का निर्माण:- निर्माण खण्ड (भवन विंग) लो०नि०वि०, झाँसी के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि कार्य की भौतिक प्रगति 58 प्रतिशत है। उक्त कार्य को माह जून 2023 तक पूर्ण किया जाना लक्षित है तथा मार्च 2023 तक 100 विद्यार्थियों के अध्यन्न हेतु एकेडमिक ब्लॉक एवं 04 लैब का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। विद्युत कनेक्शन हेतु आगणन विद्युत विभाग के स्तर से लम्बित है तथा मुख्य अभियन्ता, विद्युत वितरण मण्डल झाँसी द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त आगणन शीघ्र ही लो०नि०वि०, को प्रेषित कर दिया जायेगा। पेयजल से सम्बन्धित कार्यो का आगणन अधिशासी अभियन्ता, जल निगम नगरीय झाँसी द्वारा रू0 3.32 करोड़ का आगणन लो०नि०वि०, झाँसी को प्रेषित कर दिय गया है।