• Fri. Jun 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

विकास सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा किसान दिवस का आयोजन

ByNeeraj sahu

Oct 9, 2024

** दिनांक 15 फरवरी (बुधवार) को प्रातः 11 बजे आयोजित होगा किसान दिवस

** विकास सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा किसान दिवस का आयोजन

** विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा किसानों की शिकायतों का निवारण

उप निदेशक कृषि ने अवगत कराते हुए बताया कि दिनांक 15-02-2023 को विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि माह के प्रत्येक तृतीय बुधवार को जनपद में किसान दिवस का आयोजन किया जा रहा है।
दिनांक 15 फरवरी को जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कृषकों की कृषि कार्यों में आने वाली समस्याओं का विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा निस्तारण किया जाएगा।
डीडी कृषि द्वारा समस्त संभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजित होने वाले किसान दिवस का ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार करें ताकि किसान दिवस में अधिक से अधिक किसान उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को और कृषि कार्य में आने वाली बाधाओं को दूर कर सकें।

Jhansidarshan.in