*महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले अज्ञात मनचलों ने बस चालक और उसके सहयोगी से की मारपीट*
By
Sep 8, 2022
*महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले अज्ञात मनचलों ने बस चालक और उसके सहयोगी से की मारपीट*
रिपोर्ट, कृष्ण कुमार
झांसी। इलेक्ट्रिक बस में बैठे मनचले किस्म के युवकों को बस में बैठी युवतियों से छेड़खानी करने से रोकना बस चालक और उसके सहयोगी को पड़ा महंगा। दबंगों ने बस चालक एवं सहयोगी की जमकर मारपीट करते हुए बस में की तोड़फोड़। वहीं एक ओर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नारी सशक्तिकरण जैसी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं वहीं दूसरी ओर समाज में ही कुछ ऐसे मनचले किस्म के दबंग लोग हैं जिन्हें न कानून का भय है और न ही कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले नुमाइंदों का वहीं सरेआम महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ की जा रही है छेड़छाड़ जिससे महिलाओं का घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल प्रदेश में लगातार हो रही हैं ऐसी घटनाएं। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद में चलाई जा रही इलेक्ट्रिक बस सेवा लगभग सभी ग्रामीण क्षेत्रों में जाने लगी हैं। आज दिनांक 08/09/2022 को दोपहर के समय बस क्रमांक यूपी 93 टी 6630 का चालक और उसका सहयोगी रविंद्र कुशवाह निवासी गुरसरांय बस में यात्रियों को लेकर बरूआ सागर से झांसी की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में तीन अज्ञात दबंग युवक बस में चढ़ गए तीनों युवक बस में बैठी युवतियों को देख अश्लील हरकत करने लगे और गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध बस के चालक और कर्मचारी रविंद्र ने किया तो तीनो दबंगों ने वेतवा नदी के पास बस को रुकवा कर उनकी जमकर मारपीट कर दी तथा बस में तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित बस चालक और कर्मचारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी है अब देखना यह है कि शासन, प्रशासन एवं पुलिस द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है।