*एलएनटी मशीन के ड्राइवर ने शराब के नशे में एक बछड़े को रौंदा*
By
Sep 8, 2022
*एलएनटी मशीन के ड्राइवर ने शराब के नशे में एक बछड़े को रौंदा*
रिपोर्ट, कृष्ण कुमार
गरौठा झांसी।। कोतवाली गरौठा अंतर्गत ग्राम मोती कटरा निवासी मूलचंद ने बताया कि ग्राम के तालाब के पास हमारी पालतू गाय का बछड़ा बैठा हुआ था तभी शराब के नशे में धुत होकर एलएनटी मशीन के ड्राइवर ने विद्युत पोल में टक्कर मारते हुए हमारे बछड़े के ऊपर मशीन चढ़ा दी इस पर मैंने एवं गांव के लोगों ने रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर ने मालिक को फोन किया तो मोती कटरा में दो गाड़ियां भर कर मालिक एवं सफेद पोश नेता तुरंत आ गए एवं आनन फानन में हमारे गाय के बछड़े को उठाकर जंगल में फिकवा दिया और मशीन स्टार्ट करके जबरदस्ती ले गए। योगी सरकार में सफेद पोश सत्ताधारी नेताओं और अफसरों का हाल है यह जहां गरीब व्यक्तियों की कोई सुनने वाला नहीं है।