खैर इंटर कॉलेज गुरसरांय में प्रवेश के नाम पर छात्र छात्राओं से अवैध बसूली जिला ब्यूरो झांसी
By
Sep 6, 2022
खैर इंटर कॉलेज गुरसरांय में प्रवेश के नाम पर छात्र छात्राओं से अवैध बसूली
जिला ब्यूरो झांसी
झांसी।। मामला तहसील क्षेत्र के कस्वा गुरसरांय का है जहां पर खैर इंटर कॉलेज कभी शिक्षा के लिए पूरे जनपद टॉप पर रहता था अब यही विद्यालय भ्रष्टाचार के रूप में चर्चित हो रहा है बर्तमान में प्रधानाचार्य द्वारा इस सत्र में प्रवेश के नाम पर छात्रों से अवैध रूप से 300 रु0 प्रवेश शुल्क के नाम पर ले लिए गये मामला यहीं नहीं रुका छात्र छात्राओं द्वारा हाईस्कूल एवं इंटर मीडियट में उत्तीर्ण होने के बाद भी मार्कसीट देने के नाम पर भी पैसे बसूले गये हैं जब मामले की शिकायत विभाग के उच्च अधिकारियों से की गई तो उच्चाधिकारियों द्वारा टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई जांच टीम में शामिल मगरपुर राजकीय स्कूल के प्रधानाचार्य अरुण कुमार एवं राजकीय स्कूल रक्सा के प्रधानाचार्य अयोध्या प्रसाद ने विद्यालय में पहुंच कर जांच की तो छात्रों ने भी पैसे लेने की बात बताई यहां तक की विद्यालय में ही तैनात एक शिक्षक ने खुलेआम प्रधानाचार्य पर कई गंभीर आरोप लगाए लेकिन प्रधानाचार्य जी अपने रसूक के बल पर मामले को दबाने में जुटे हैं। अब देखना यह है कि जांच टीम की रिपोर्ट पर उच्च अधिकारी क्या कार्यवाही करते हैं या फिर मामले को रफादफा कर दिया जाता है।