*टोड़ीफतेहपुर क्षेत्रांतर्गत रेवन पुल के नीचे पानी में मिला अज्ञात महिला का शव क्षेत्र में फैली सनसनी*
By
Sep 5, 2022
टोड़ीफतेहपुर क्षेत्रांतर्गत रेवन पुल के नीचे पानी में मिला अज्ञात महिला का शव क्षेत्र में फैली सनसनी
रिपोर्ट, कृष्ण कुमार
अज्ञात महिला के शव को लखेरी नदी में अज्ञात लोगों ने फेंका जिसे देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची थाना टोडीफतेहपुर पुलिस मऊरानीपुर गुरसराय के मध्य में ग्राम रेवन स्थित पुल के नीचे लखेरी नदी में एक भूसे के बोरे में महिला का शव पड़ा दिखाई दिया राहगीरों द्वारा थाना टोड़ीफतेहपुर पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष चंदन पांडे पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मछुआरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। जिसकी सूचना थाना अध्यक्ष द्वारा उच्च अधिकारी एवं फॉरेंसिक टीम को दी गई। जिसमें क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर अरुण चौरसिया एवं फॉर फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। महिला की शिनाख्त कराने हेतु आसपास के गांव में सूचना दी गई अब तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया गया है। क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर अरुण चौरसिया ने बताया की महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विधिक कार्यवाही की जाएगी।