*भारत विकास परिषद कोंच द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षकों एवं छात्र- छात्रों का सम्मान समारोह का हुआ आयोजन*
By
Sep 5, 2022
*भारत विकास परिषद कोंच द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षकों एवं छात्र- छात्रों का सम्मान समारोह का हुआ आयोजन*
जालौन:-भारत विकास परिषद शाखा कोंच द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गल्ला मंडी में शिक्षकों एवं छात्र- छात्रों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मंशाराम उप- शिक्षा निदेशक झांसी मंडल झांसी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद शाखा कोंच के अध्यक्ष इंजीनियर राजीव कुमार रेजा ने की व मुख्य वक्ता के रूप में सेठ वृंदावन इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य बृज बल्लभ सिंह सेंगर रहे।वहीं कार्यक्रम प्रभारी पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह निरंजन मंचासीन रहे। कार्यक्रम संयोजक शिवप्रसाद निरंजन मंचासीन रहे। भारत विकास परिषद की महिला संयोजिका डॉ नीता रेजा भी मंचासीन रही एवं भारत विकास परिषद शाखा कोंच के सचिव शैलेंद्र सर्राफ मंचासीन रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के शिक्षक राजेंद्र द्विवेदी ने किया। वही सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा भारत माता और विवेकानंद के चित्रों पर पूजन अर्चन कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया। शिक्षक रामशंकर छानी एवं मृगेंद्र सर्राफ के द्वारा वंदे मातरम गायन किया गया एवं सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मंचासीन अतिथियों का भारत विकास परिषद परिवार के सदस्यों द्वारा वैज एवं परिषद की पट्टिका उढ़ाकर सम्मान किया गया। अध्यक्ष इंजीनियर राजीव कुमार रेजा ने उपस्थित मंचासीन अतिथियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं का परिषद परिवार की ओर से हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। वही सम्मानित शिक्षकों की श्रृंखला में गीता श्रीवास्तव , लाखन सिंह निरंजन, सीताराम प्रजापति ,रामशंकर छानी, प्रमोद कस्तवार, त्रिभुवन नारायण, सतीश सिंह ,ओम जी गुप्ता, दिनेश कुमार ,प्रधानाचार्य शिवकरन यादव आदि शिक्षकों को स्मृति चिन्ह एवं पट्टिका उड़ाकर सम्मान किया गया। वही अन्य विद्यालयों से आए हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह, मेडल, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी कढोरे लाल यादव (बाबू जी )को भी मंच पर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के पूर्व विद्या मंदिर में नवीन कक्ष का लोकार्पण भी माननीय मुख्य अतिथि महोदय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्या मंदिर के समस्त आचार्य बंधुओं का भी विद्या मंदिर परिवार की ओर से सम्मान किया गया।कार्यक्रम आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह निरंजन ने किया।सामूहिक राष्ट्रगान का गायन सचिव शैलेंद्र सर्राफ ने किया।कार्यक्रम में अमरेंद्र दुबे, दिनेश सोनी, रविंद्र पटेल, नरसिंह गहरवार एडवोकेट, रजनी डेगरे, मीरा चंदेरिया गजराज सिंह सेंगर, के के मिश्रा, श्रीकांत गुप्त, ओम दत्त गुप्ता, शंभू दयाल स्वर्णकार, सहित विद्या मंदिर का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंशाराम को अध्यक्ष इंजीनियर राजीव रेजा, सचिव शैलेंद्र सर्राफ ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।