राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की वैठक सम्पन्न
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की एक बैठक सिंचाई डाक बंगला परिसर में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह मुखिया ग्राम प्रधान ने की। बैठक में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय ने कहा कि सभी प्रधान निर्भीक होकर काम करें, प्रधानों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। आयोजित बैठक में ग्राम पंचायतों ग्राम प्रधानों की भूमिका विचार गोष्ठी तथा पुलिस अभिनंदन समारोह के आयोजन पर भी चर्चा की गई। साथ ही यह भी तय किया गया कि बैठक में अपर पुलिस महा निदेशक को आमंत्रित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मुखिया, विजय सिंह हरदुआ, प्रबल प्रताप, कपिल राजपूत पहाड़गांव आदि मौजूद रहे। बैठक का सफल संचालन जिला प्रवक्ता कृष्ण कुमार शर्मा राधे महाराज ने किया।