*बड़ी धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती*
महर्षि वाल्मीकि की जयंती को लेकर जिला मुख्यालय उरई में जगह जगह बड़े ही धूम धाम से भव्य रूप से मनाया गया। महर्षि वाल्मीकि के उत्कृष्ट कृत्यों की जानकारी के उद्देश्य से जोड़ने के लिए महर्षि वाल्मीकि से संबंधित स्थलों, मंदिरों आदि पर दीप प्रज्वलन किये गये साथ ही 24 घंटे वाल्मीकि रामायण पाठ कार्यक्रम किये गए। शहरी क्षेत्र व नगरीय क्षेत्र में भी जयन्ती को मनाया गया। बता दे कि वाल्मीकि जयन्ती पर सपा के नेता जीवन वाल्मीक ने बताया की वाल्मीकि जी ने हमेशा सर्व समाज की बात की है। और जात पात पर कभी विश्वास नहीं किया है यही बजह है की आज सभी जाति के लोग वाल्मीकि जी को मानते हैं।