• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित भाजपा छोड़ सपा में हुए शामिल,ब्राह्मण चला सपा की ओर

By

Oct 19, 2021

बसपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन हुआ फेल

ब्राह्मण चला सपा की ओर

पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित भाजपा छोड़ सपा में हुए शामिल

उरई/जालौन:-उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियां प्रबुद्ध वर्ग को साधने में लगी है। जनपद जालौन में ब्राह्मण वर्ग का रुख सपा की ओर दिखाई दे रहा है।
आपको बता दें कि 27 अगस्त 2021 को बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन किया। क्योंकि जनपद में लगभग 169000 मतदाता ब्राह्मण समाज के हैं और प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में ब्राह्मण समाज ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था इससे यह कयास लगाए जा रहे थे कि जनपद जालौन की तीनों सीटों में किसी एक सीट पर ब्राह्मण समाज को सम्मान जरूर मिलेगा, लेकिन प्रबुद्ध वर्ग को सम्मान ना मिलने पर धीरे-धीरे प्रबुद्ध वर्ग सपा की ओर अपना रुख बना रहा है। मंगलवार को ब्राह्मण समाज के कद्दावर नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। इससे पहले भी भाजपा छोड़कर पूर्व मंत्री हरिओम अध्याय ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली थी जनपद में कांग्रेस का बड़ा चेहरा माने जाने वाले पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी भी सपा में शामिल हो चुके हैं।और इनके साथ कई ब्राह्मण समाज के लोग सपा में जा चुके है।प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन से यह कयास लगाए जा रहे थे कि अगर बहुजन समाज पार्टी ब्राह्मण समाज को सम्मान देती है तो जिले की तीनों सीटों पर बसपा का परचम लहराना तय था लेकिन प्रबुद्ध वर्ग को सम्मान ना मिलने से इन तीनों सीटों में प्रबुद्ध वर्ग समाजवादी पार्टी की ओर अपना रुख बना रहा है। लोगों को कहना है कि प्रबुद्ध वर्ग को टिकट ना देना बसपा को भारी भी पड़ सकता है।और कई लोगो ने यहाँ तक कहाँ कि प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन करके समाज का उपहास क्यो उड़ाया जब आपको टिकिट नही देना था।
प्रबुद्ध वर्ग का गुस्सा धीरे धीरे सामने आने लगा है।

Jhansidarshan.in