• Mon. Mar 30th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*हवन, पूजा अर्चना के साथ महागौरी मैया की खूब लगे जयकारा,भक्तों ने जमकर छका भंडारा*

*हवन, पूजा अर्चना के साथ महागौरी मैया की खूब लगे जयकारा,भक्तों ने जमकर छका भंडारा*

कोंच में महागौरी मैया के दरबार में विद्वानों द्वारा हवन कराया गया। हवन में कई लोगों ने हिस्सा लिया व अंत में सभी भक्तों ने पूर्णाहुति में हिस्सा लिया। जिसके बाद महागौरी मैया की आरती उतारी गई व इसके बाद आरती को बड़े ही भक्तिभाव के साथ गाया गया व प्रसाद वितरित किया गया। यहां पर भण्डारे की भी व्यवस्था की गई थी, यहां आने वाले भक्तों को बैठाकर खाना खिलाया। महागौरी मैया के दरबार में अमन सक्सेना, विकास पटेल, जय प्रकाश(बंटे महाराज)प्रथम द्विवेदी, दर्श द्विवेदी, केशव रावत, निसू, पंकज आदि बड़े ही भक्तिभाव के साथ लगे हुए थे।
यहां पर आज पूजा अर्चना के बाद महागौरी मैया का विसर्जन होगा क्योंकि कोंच में हर साल दशहरा के बाद ही देवी माताओं के विसर्जन होता है।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in