*प्रधव मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़कर थामा सपा का दामन*
अभी हाल में ही कांग्रेस पार्टी से नगर अध्यक्ष बनाये गए कोंच नगर निवासी प्रधव मिश्रा ने हांथ का साथ छोड़कर साईकिल की सवारी कर ली है। उन्होंने समाजवादी पार्टी में अपनी आस्था जतायी है। इसके साथ ही कॉंग्रेस के नगर अध्यक्ष प्रधव मिश्रा व कोंच से कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी सपा में शामिल होंगे। वहीं जब प्रधव मिश्रा से बात की गई तो उनका कहना है कि कांग्रेस का प्रदेशीय नेतृत्व कांग्रेस के बड़े नेताओं व छोटे कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर रहा था। जिसके बाद जनपद के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया, इसके बाद से वह भी पार्टी में घुटन महसूस कर रहे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं की कोई आबाज सुनने वाला नहीं है और प्रदेश संगठन छोटे कार्यकर्ताओं से बात करना मुनासिब नहीं समझ रहा। जिस कारण वह कांग्रेस के हांथ से साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हैं। उंन्होने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कालपी में विजय रथ यात्रा के दौरान वह उनके समक्ष समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेंगे।