कोंच तहसील के ग्राम दिरावटी में घरौनी का वितरण किया गया। आयोजित घरौनी वितरण कार्यक्रम तहसीलदार कोंच नरेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार विदित कुमार, नगर अध्यक्ष भाजपा सुनील लोहिया, प्रधान प्रतिनिधि रवि कुमार के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। स्वामित्व योजना के तहत गांव की आबादी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को दी जाने वाली घरौनी वितरण कार्यक्रम में 60 लोगों को घरौनी वितरित की गई। घरौनी वितरण कार्यक्रम में तहसीलदार कोंच नरेन्द्र कुमार ने कहा कि पहले राजस्व विभाग के पास खतौनी में कृषि भूमि का विवरण तो था, लेकिन गांवों में बने मकानों का नक्शा आदि मौजूद न था लेकिन अब घरौनी में सब कुछ शामिल हो गया है। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष ने कहा कि घरौनी के माध्यम से ग्रामीणों में जो पहले आपस में मकान के वावत वाद विवाद होते थे वह सब समाप्त हो जाएंगे। इस मौके पर लेखपाल सुरेन्द्र निरंजन, अनिल गोस्वामी मंडल अध्यक्ष, मनोज दुबे, नीरज पटेल, राजकिशोर पांचाल मौजूद रहे।