पेट्रोल,डीजल एवं गैस की मूल्य वृद्धि वापस लो जनता पर जुर्म अत्याचार बन्द करो-सरनाम सिंह यादव
उत्तर प्रदेश मे ठोको नीति चल रही है लूट हत्या अपहरण बलात्कार मे यूपी प्रथम स्थान पर है-प्रतिपाल सिंह गुर्जर बट्टू भईया
व्यापारियों पर भाजपा सरकार जुल्म अत्याचार कर रही है-मनोज इकड़िया
झण्डा लगाओ सरकार बनाओ-देवेन्द्र यादव
बूथ अध्यक्षो का सम्मान सर्वोपरि है 2022 में पूर्ण बहुमत के साथ समाजवादी सरकार बनाने जा रहे हैं और कार्यकर्ताओं का इसी तरह सम्मान होता रहेगा-छोटू टाईगर
कोंच(जालौन)समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आव्हान पर एवं लोहिया विचारधारा जिलाध्यक्ष नबाब सिंह यादव की अनुमति से एवं विधानसभा अध्यक्ष माधौगढ़ प्रतिपाल सिंह गुर्जर बट्टू भईया के निर्देश से कोंच नगर के 52 बूथ पर 11 दिन सेक्टर अध्यक्षो एवं बूथ अध्यक्षो के घर घर समाजवादी पार्टी का झण्डा लगाया जायेगा झण्डा कार्यक्रम प्रभारी नगर प्रभारी देवेंद्र यादव रहेंगे सपा नगर अध्यक्ष छोटू टाईगर के नेतृत्व में नगर इकाई के साथ कोंच नगर के सेक्टर जय प्रकाश नगर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सरनाम सिंह यादव एव बूथ सँख्या 523 माधव यादव,बूथ सँख्या 524 देवेन्द्र यादव,बूथ सँख्या 525 केशव यादव,बूथ सँख्या 526 सचिन यादव दाऊ सेक्टर प्रभारी के आवास पर झण्डा लगाए गए पूर्व जिला उपाध्यक्ष सरनाम सिंह यादव,व्यापार सभा जिलाध्यक्ष मनोज इकड़िया की देख रेख में झण्डा लगाए गए समस्त वार्ड अध्यक्षों सेक्टर प्रभारी को सम्मानित किया गया तथा कार्यकर्ताओं के घर में समाजवादी पार्टी का झंडा लगाकर उनका मनोबल बढ़ाया विधानसभा अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह गुर्जर बट्टू भईया ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने हर वर्ग के लोगों को दुःखी किया है भाजपा जिसे किसानों के लाभ का कानून बता रही है उससे किसान बर्बाद हो जाएंगे केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकारें है परन्तु नौजवानों की ऐतिहासिक बेरोजगारी बढ़ रही है निजीकरण से संविधान में मिले अधिकारों को भी खत्म किया जा रहा है पूर्व जिला उपाध्यक्ष सरनाम सिंह यादव ने कहा कि केन्द्र की सरकार बड़े बड़े संस्थान बेच रही है प्रदेश की सरकार चीजें बेचने में पीछे नहीं है पार्टी की कोशिश रहेगी कि बिना भेदभाव ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाये पेट्रोल डीजल गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं यूरिया खाद मंहगी है इन्वेस्टमेंट आ रहा है तो कहां जा रहा है माताएं बहनें कहीं सुरक्षित नहीं हैं तो आखिर कौन जिम्मेदार है उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा पुलिस हिरासत में मौतें और फर्जी एनकाउण्टर हुए हैं प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही फेक एनका उण्टर्स का सिलसिला शुरू हुआ था व्यापार सभा जिलाध्यक्ष मनोज इकड़िया ने कहा कि यह पहली सरकार है जो उद्घाटन का उद्घाटन शिलान्यास का शिलान्यास और एएमयू का एएमयू करती है भाजपा ने कांग्रेस पार्टी को भी पीछे छोड़ दिया है जो सरकार जाने वाली है वह कहाँ से कितने इन्वे स्टमेंट ला पाएगी व्यापारी की हत्या की जा रही पुलिस व्यापारी पर अत्याचार कर रही है समाजवादी खेती किसानी से जुड़े हुए है। समाजवादी पार्टी ने किसानों के सवाल पर भाजपा सरकार को घेरा है अपमान सहा है अत्याचार सहा है 10 हजार से ज्यादा समाज वादी पार्टी कार्यकर्ताओं नेताओं पर केस दर्ज किए गए हैं सपा नगर प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के विधायकों की पुलिस पिटाई लोकतंत्र की हत्या है समाजवादी पार्टी सरकार में जो मंडिया बनी उनका काम भाजपा सरकार ने रोक दिया किसान का धान मक्का किस रेट पर खरीदा गया सरकार बताए गन्ना किसानों का कितना रूपया बकाया है भाजपा सरकार उद्योग पति पूंजीपतियों के साथ है किसानों के साथ नहीं सपा नगर अध्यक्ष छोटू टाईगर ने कहा कि बूथ अध्यक्ष को आश्वासन दिया 2022 में पूर्ण बहुमत के साथ समाजवादी सरकार बनाने जा रहे हैं और कार्यकर्ताओं का इसी तरह सम्मान होता रहेगा क्योंकि समाजवादी हमेशा जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होना जानते है समाजवादी युवाओं के साथ अबकी बार पूर्ण बहुमत से सपा सरकार बनेगी इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष सरनाम सिंह यादव,विधानसभा अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह गुर्जर बट्टू भईया, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष मनोज इकड़िया,नगर प्रभारी देवेन्द्र यादव,नगर अध्यक्ष छोटू टाईगर,कोंच ब्लॉक अध्यक्ष आत्म प्रकाश पटेल,नगर महासचिव डॉ शिवम यादव,नगर उपाध्यक्ष नसीम निहारिया,नगर उपाध्यक्ष सुशील कुमार रजक,नगर उपाध्यक्ष सोबी मंसूरी,नगर उपाध्यक्ष सचिन यादव,नगर उपाध्यक्ष माधव यादव,नगर कोषाध्यक्ष कपिल राय,नगर सचिव मुन्ना कुरैशी मन्त्री,नगर सचिव बृजलाल लखेरे,नगर सचिव राकेश कुशवाहा,नगर सचिव भानु राठौर,नगर सचिव आफ़ताब मकरानी,नगर सचिव श्यामू यादव,नगर सचिव कलीम अन्सारी, नगर सचिव गौरव गुर्जर,सदस्य नगर सरताज़ खान,नगर सदस्य हनी अग्रवाल,सदस्य नगर बसीर मंसूरी,सचिन यादव,अखिलेश रायकवार,अजय अहिरवार,आदि लोग मौजूद रहे।