• Wed. Apr 1st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*न्यायाधीश की मृत्यु की न्यायिक जांच को लेकर अधिवक्ताओं ने दिया एसडीएम को ज्ञापन*

*न्यायाधीश की मृत्यु की न्यायिक जांच को लेकर अधिवक्ताओं ने दिया एसडीएम को ज्ञापन*

जिला धनबाद के न्यायाधीश की मृत्यु मामले में न्यायिक जांच कराने व हत्यारे अभियुक्त को अतिशीघ्र गिरफ्तार करने को लेकर कोंच के अधिवक्ताओं ने एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार नई दिल्ली को संबोधित एसडीएम कोंच अंकुर कौशिक को दिया। बार एसोशिएशन कोंच के अध्यक्ष संजीव तिवारी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एसडीएम कोंच अंकुर कौशिक को ज्ञापन देते हुए बताया कि जिला धनबाद झारखण्ड के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनन्द अपने आवास से सुबह 5 बजे घूमने को निकले थे, तभी एक ऑटो रिक्शा चालक ने जानबूझकर उनको जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। ज्ञापन में कहा गया इस हत्याकांड की बार एसोसिएशन कोंच घोर निंदा करती है व झारखण्ड सरकार से न्यायिक जांच की मांग करते हुए हत्यारे अभियुक्त को अतिशीघ्र गिरफ्तार करने की मांग करते हैं।

रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी,जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*
प्रेस विज्ञप्ति सूवि झांसी दिनांक 30 मार्च 2026

You missed