• Wed. Apr 1st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*उरई में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, उपस्थिति पंजिका का किया निरीक्षण*

*उरई में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, उपस्थिति पंजिका का किया निरीक्षण*

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में तहसील उरई के तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम उन्होने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थिति पंजीका का निरीक्षण किया। इसके उपरान्त पिछले सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हुये प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की अद्यतन समीक्षा कर निर्देश दिया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के प्रार्थना पत्रों को लम्बित न रखा जाये। लम्बित प्रार्थना पत्रों पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 72 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आज आये हुये समस्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किये जाने में किसी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

रविकांत द्विवेदी,जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*
प्रेस विज्ञप्ति सूवि झांसी दिनांक 30 मार्च 2026

You missed