• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*देवी माँ का किया गया धनुतालाब में विसर्जन*

*देवी माँ का किया गया धनुतालाब में विसर्जन*

रविकांत द्विवेदी जालौन

कौंच।।  नगर में विराजमान देवी माताओं के विसर्जन धनुतालाब में किया गया। सुबह से ही भक्तों ने माता की पूजा अर्चना कर उन्हें ट्रैक्टर पर सवार किया। इसके बाद भक्तों ने जय माता दी के नारे के साथ नगर में भृमण करते हुए उन्हें धनुतालाब ले गए। जहां उनका विधि विधान के साथ विसर्जन किया। कोरोना वायरस के मद्देनजर दोपहर से ही देवी माताओं के विसर्जन किया जाने लगा था और शाम होते होते सभी देवी माताओं का विसर्जन किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन व प्रशासनिक अधिकारी भी देवी विसर्जन के दौरान मुस्तेदी से जुटे रहे।

Jhansidarshan.in