*आयुक्त झांसी मण्डल झाँसी ने लगाई अभिमन्यु सिंह (डिम्पल) के जिलाबदर कार्यवाही पर रोक*
कोंच तहसील के नदीगांव निवासी अभिमन्यु सिंह डिम्पल को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा 21 अगस्त को गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जिलाबदर किया था।।जिसको लेकर अभिमन्यु सिंह ने मण्डल आयुक्त झांसी के यहां अपील की थी। जिसको लेकर उनका पक्ष सुनते हुए मंडलायुक्त झांसी मण्डल झांसी ने अभिमन्यु सिंह डिम्पल के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट द्वारा की गई इस कार्यवाही पर रोक लगा दी है। मंडलायुक्त झांसी मण्डल झांसी ने 2 सितंबर को जिलाबदर की कार्यवाही पर स्टे (रोक) लगा दी है व सम्वन्धित मूल अभिलेख तलब करते हुए 21 अक्टूबर 2020 तिथि सुनवाई हेतु लगाई गई है। कोंच क्षेत्रवासियों व नदीगांववासियों को जैसे ही इस आदेश की जानकारी मिली तो चारों और खुशी का माहौल है। अभिमन्यु सिंह डिम्पल पिछले कई सालों से समाजसेवा में लगे हैं और नदीगांव जैसे बीहड़ क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने में उनका प्रमुख योगदान रहा है। नदीगांव की गौशाला जो इस समय जनपद में नंबर एक पर है इन गौशाला को नंबर एक तक पहुचाने में उनका व उनकी सामाजिक संस्था का योगदान है। अभी पिछले कुछ महीनों में कोरोना वायरस के मद्देनजर अभिमन्यु सिंह डिम्पल ने अपनी तरफ से काफी मदद गरीब परिवारों की की थी। उनका समाजसेवा के क्षेत्र में पिछले कई सालों से बहुत ही अच्छा योगदान रहा है।