• Mon. Mar 16th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

पटवारी चुने गए कैट के निर्विरोध राष्ट्रीय मंत्री:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष तथा झाँसी के व्यापारियों की रीढ़ की हड्डी संजय पटवारी को कन्फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया (कैट) का निर्विरोध राष्ट्रीय मंत्री चुना गया है |
बिजनिस डेवलपमेन्ट ऑर्गनाइजेशन के चेयरमैन आनंद मिश्रा ने बताया कि 19 अगस्त को नागपुर में देशभर के व्यापारियों का शीर्ष संगठन कन्फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया (कैट) का स्तर 2018 से 2020 का चुनाव संपन्न हुआ | जिसमे संजय पटवारी को कन्फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया (कैट) का निर्विरोध राष्ट्रीय मंत्री चुना गया है |
उन्होंने बताय कि पटवारी के कार्यानुभवों को देखते हुए 15 सितंबर से 15 दिसंबर 2018 तक व्यापारी रथ यात्रा का भी संयोजक बनाया गया है | संजय पटवारी को राष्ट्रीय मंत्री चुने जाने पर झाँसी के व्यापरियों में ख़ुशी की लहर व्याप्त है |

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in