झाँसी | प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी पवित्र सावन माह में हिन्दू युवा वाहिनी के उपाध्यक्ष संतोष सोनी तथा प्रदेश मंत्री संतोष शाक्या द्वारा मड़िया महादेव का महागंगाभिषेक किया गया |
प्रदर्शनी मैदान से शुरू हुई महागंगाभिषेक की पदयात्रा हजारों की भीड़ के साथ इलाइट चौराहा, झोकनबाग होती हुई गोविन्द चौराहा पहुंची | इस दौरान पदयात्रा में शामिल महिलाये, युवा, बच्चे भोले के रंग में रंगे नजर आये और महादेव के जयकारों के उद्धघोष के साथ मड़िया महादेव का अभिषेक किया | स्थानीय पुलिस द्वारा पहले से तैयार सुरक्षा खाका को देखने वरिष्ठ अधिकारी भी गोविन्द चौराहा पहुँच गए | इस दौरान अधिकारियों के आदेश पर चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया | गोविन्द चौराहा के निवासियों की छत पर भी पुलिस के जवान खड़े नजर आये |
हियुवा प्रदेश मंत्री संतोष शाक्या ने बताया कि सावन मास में पिछले सात वर्षों से मड़िया महादेव का महागंगाभिषेक होता चला आ रहा है पर इस परम्परा को हिन्दू युवा वाहिनी सदैव जारी रखेगी |
रिपोर्ट-=आयुष साहू