मानक व नियमों को ताक पर रखकर कराया जा रहा आरसीसी रोड का निर्माण
कटेरा (झाँसी) मानक के अनुसार सड़क का निर्माण न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
गुणवत्ता की जांच कराए जाने की ग्रामीणों ने डीएम से मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि अवर अभियंता व एक्सईएन इसमें मनमानी कर रहा है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए पत्र में बताया कि नगर पंचायत कटेरा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कटेरा से पड़रा सड़क बनाई जा रही है। वह पूरी तरह मानक विहीन बनाई जा रही है।
नगर पंचायत कटेरा की सीमा में दीपू श्रीवास पूर्व पार्षद के मकान से सुरईपुरा तक जो आर सीसी सड़क बनाई जा रही उसमें मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, सड़क निर्माण में कहीं कहीं सरिया डाला जा रहा। तो कहीं बिना सरिया की सड़क डाली जा रही है। तथा बेस भी नही बनाया जा रहा है। व घटिया किस्म की मिट्टी, मिक्स बालू लगाई जा रही है। तो कहीं मोरम डाल कर सीसी सड़क डाली जा रही है। कस्बे के लोग जब इसका विरोध करते है तो संबंधित ठेकेदार अभद्र व्यवहार करते है।
कस्बे के रूपेन्द्र रॉय, रामकुमार गौतम, संतोष कुमार, संजय नायक, आशीष नायक, नीलू कुमार, दिलीप गौतम, गंगाराम पार्षद, रामकिशोर, कामत प्रसाद, महेश कुमार, अशोक कुमार आदि ने निर्माण कार्य जाँच करने की माँग की है।
रिपोर्ट- भूपेन्द्र गुप्ता