• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने राह चलते व्यक्ति को फिल्मी अंदाज में पीटा और फरार:रिपोर्ट-मुबीन खान

गरौठा झांसी

अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने राह चलते व्यक्ति को फिल्मी अंदाज में पीटा और फरार

ग्रामीण एडिटर धीरेंद्र रायकवार

कस्बा गरौठा मैं आज सुबह लगभग 8:00 बजे कृष्ण कुमार पुत्र बृजलाल निवासी पटेल नगर गरौठा नाई की दुकान से अपने बालों की कटिंग करा कर अपने घर जा रहा था जैसी ही वह धर्मशाला वाले रास्ते से अपने घर जाने के लिए मुडा तभी 2 मोटरसाइकिल पर सवार छह व्यक्ति आ गए और उसे रोक कर उसकी मारपीट करने लगे उसने अपने बचाव के लिए चिल्लाना शुरु किया पीड़ित द्वारा चिल्लाने पर मोहल्लेवासी घर के बाहर निकल कर आए ओर हमला करने वालों को ललकारा तब तक हमलावार पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए पीड़ित ने कोतवाली गरौठा में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई वही कोतवाली प्रभारी प्रेमचंद का कहना है कि हम इसकी जांच करेंगे व दोषियों के ऊपर उचित कार्रवाई की जाएगी

रिपोर्ट मुबीन खान गरौठा

Jhansidarshan.in