झाँसी | जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने आज टहरौली समाधान दिवस के दौरान आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल निराकरण के आदेश दिए | जिलाधिकारी को समाधान दिवस के दौरान बिजली तथा जल विभाग की शिकायतों का अम्बार लगा मिला | जिलाधिकारी ने उक्त विभागों के अधिकारियों को संवेदनशील होकर कार्य करने को कहा | समाधान दिवस पर जिलाधिकारी को बिजली का तार टूटकर पूरी फसल जल जाने की शिकायत मिली | जिस पर उन्होंने तत्काल उपस्थित अधिकारियों को पीड़ित को फसल क्षति का मुआवजा दिलाये जाने के आदेश दिए | उन्होंने पेयजल की समस्याओं को तत्काल प्राथमिकता से निस्तारण करने के आदेश दिए |
इस दौरान एसएसपी विनोद कुमार सिंह, एसडीम नन्हकू, सीओ संग्राम सिंह सहित समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे |
रिपोर्ट-=आयुष साहू