• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

प्रमुख सचिव पहुंचे शहर कोतवाली:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | राजस्व प्रमुख सचिव तथा जनपद प्रभारी सुरेश चंद्रा आज जनपद के शहर कोतवाली थाने में औचक निरिक्षण हेतु पहुंचे | उन्होंने थाना परिसर में साफ़ सफाई का निरिक्षण करते हुए थाने में उपस्थित आरक्षितों से वार्तालाप की | उन्होंने सपूर्ण थाना समाधान दिवस रजिस्टर का निरिक्षण करते हुए श्रावस्ती मॉडल के सम्बन्ध में आदेश देते हुए कहा कि जब तक शिकायत का निस्तारण ना हो जाए तब तक श्रावस्ती मॉडल के अनुरूप कार्य किया जाना चाहिए | जनपद प्रभारी ने अवैध कब्जों की समीक्षा करते हुए गरीबो का उत्पीड़न ना होने तथा अपराधियों के ना बच पाने की बात कही | उन्होंने जीडी को देखकर श्रावस्ती मॉडल की सम्पूर्ण जानकारी ली |
इस दौरान जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी, नगर मजिस्ट्रेट सी पी तिवारी, एसपी सिटी देवेश पांडे, सीओ सिटी जितेन्द्र सिंह परिहार, कोतवाल अजय पाल सिंह सहित अन्य अधिकारी तथा थाना स्टाफ मौजूद रहा |

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in