मोंठ/झाँसी – नगर निकाय चुनाव की मतगणना की व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है। जिसमें कस्बा मोंठ के गल्ला मंडी प्रांगण में सुबह 07:30 बजे से कल मतगणना होगी।
जिसमे मोंठ नगर पंचायत, समथर नगर पालिका एवं चिरगांव नगर पालिका के 49 अध्यक्ष पद के उम्मीदवार एवं मोंठ ,समथर एंव चिरगांव के 292 सदस्य पद के उम्मीदवारों की किस्मत का ताला कल खुलेगा। वही मतगणना के संबंध में तहसीलदार लक्ष्मी नारायण ने जानकारी देते हुए बताया कि गल्ला मंडी मोंठ प्रांगण में 23 टेविल पर मतगणना कराई जाएगी। जिसमें से मोंठ की 4 टेविलो पर अध्यक्ष पद व 4 टेविलो पर सदस्य पद की मतगणना कराई जाएगी।
, समथर नगर पालिका की 10 टेविलों पर अध्यक्ष पद व 10 टेविलों पर सदस्य पद की मतगणना कराई जायेगी एवं चिरगांव नगर पालिका की 5 टेविलों पर अध्यक्ष पद व 5 टेविलों पर सदस्य पद की मतगणना कराई जाएगी। मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। जहां अध्यक्ष पद के 49 लोगों को बैठने की व्यवस्था भी की गई है। बैरीकेटिंग बनाकर एवं लोहे की महीन जाली लगाई गई है। जिससे अध्यक्ष एवं सदस्य पद के प्रत्याशी कोई गलत कदम नहीं उठा सके। मोंठ समथर एवम चिरगांव की अलग-अलग आर ओ की एक एक टेविल लगाई गई है। जीते हुए प्रत्याशी की तुरंत लाउडस्पीकर से घोषणा की जाएगी। जीते हुए प्रत्याशी को तुरंत कंप्यूटर सिस्टम से इसकी सूचना लखनऊ भेजी जाएगी। मतगणना स्थल पर नेट की भी सुविधा की गई है। मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम कराने के लिए उप जिलाधिकारी पूनम निगम ,तहसीलदार लक्ष्मीनारायण ,नायब तहसीलदार सुनील कुमार सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम करवाएं।