• Mon. Jul 7th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

प्रेसवार्ता में परोसे गए नोटों से भरे लिफाफे:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | जन अधिकार पार्टी द्वारा आज एक स्थानीय होटल में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया | जिसमे महासचिव राजेंद्र पाल ने पार्टी की ओर से राजेंद्र कुमार कुशवाहा को झाँसी मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया गया | वहीँ दूसरी ओर पार्टी ने वोटरों को लुभाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए | इसका नजारा आज प्रेसवार्ता में ही देखने को मिला | वहीँ कुछ पत्रकारों ने पार्टी द्वारा पत्रकारों के बीच में लिफाफों का वितरण का आरोप लगाया | बताया गया है कि जब पत्रकारों द्वारा लिफाफों को खोलकर देखा गया उसमे नकद रुपए निकले |
जब इस प्रकरण पर जन अधिकार पार्टी के जिला प्रभारी आर डी कुशवाहा से बात की गयी तो उन्होंने बताया की लिफाफे के अंदर प्रेसनोट रखा गया था | उन्होंने बताया की प्रेसनोट नोट में कैसे बदल गया इस विषय में उन्हें कोई जानकारी नहीं है | उन्होंने बताया की इस प्रकरण कि गहनता से जांच की जायेगी ओर दोषी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी |

Jhansidarshan.in

You missed