• Fri. Jun 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*बीडा क्षेत्र के कृषक पंजीकरण कर कृषि योजनाओं एवं ऑनलाइन बीज बुकिंग का लाभ उठाएं*

ByNeeraj sahu

Jun 12, 2026
*बीडा क्षेत्र के कृषक पंजीकरण कर कृषि योजनाओं एवं ऑनलाइन बीज बुकिंग का लाभ उठाएं*
*दर्शन-1 पोर्टल पर ऑनलाइन बीज बुकिंग हेतु किसानों से अपील*
*कृषकों के लिए बीज एवं मिनीकिट उपलब्ध, अधिकतम 2 हेक्टेयर तक कराएं बुकिंग*
——————–
     जिला कृषि अधिकारी ने अवगत कराया है सदर तहसील के अंतर्गत बीडा क्षेत्र में आने वाले कृषक बन्धुओं को सूचित किया जाता है कि जिन किसानों की कृषि भूमि की बीडा में रजिस्ट्री नहीं हुई है तथा वे अपनी भूमि पर खेती कर रहे हैं, वे कृषक पंजीकरण के माध्यम से कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही विभागीय पोर्टल दर्शन-1 पर ऑनलाइन बीज बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। कृषकों से अनुरोध है कि बुकिंग हेतु पर्याप्त मात्रा में बीज एवं मिनीकिट उपलब्ध हैं। किसान अपनी उपलब्ध भूमि के अनुसार अधिकतम 02 हेक्टेयर तक बीज बुकिंग करा सकते हैं, जिससे उन्हें समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज बुवाई हेतु उपलब्ध कराए जा सकें।
      उन्होंने कृषक बन्धुओं से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण एवं बीज बुकिंग का लाभ उठाने की अपील की है।
Jhansidarshan.in