किसान ने खेत पर पेड़ से लटककर फांसी लगाकर की आत्महत्या
जालौन से एक दुखद घटना सामने आई है। जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के सामी गांव में एक किसान ने खेत पर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि 45 वर्षीय किसान रामपाल का शव बबूल के पेड़ से लटका मिला। सुबह जब ग्रामीणों ने शव देखा तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के समय किसान के परिवार के सभी सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे, जिससे वह घर में अकेला था। देर रात वह खेत की ओर गया और वहीं यह कदम उठा लिया।
किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।