• Sat. Apr 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

जालौन में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

ByNeeraj sahu

Apr 25, 2026

जालौन में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

कोटरा (जालौन): जनपद जालौन में पुलिस ने Indian Premier League के नाम पर चल रहे ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी निरीक्षक कोटरा विमलेश कुमार व पुलिस टीम ने आज बाईपास तिराहा पर छापेमारी कर गिरोह के सरगना सहित 5 सटोरियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।

LIVE सट्टेबाजी करते पकड़े गए आरोपी

पुलिस के अनुसार, मौके पर पहुंचने पर आरोपी मोबाइल फोन के जरिए IPL मैचों पर सट्टा लगवा रहे थे। तलाशी के दौरान 5 मोबाइल फोन और ₹37,470 नकद बरामद किए गए। मोबाइल में सट्टेबाजी ऐप और फर्जी आईडी के जरिए पूरा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।
मास्टरमाइंड का खुलासा
पूछताछ में सामने आया कि गिरोह का सरगना अंशु अग्रवाल “मास्टर आईडी” बनाकर अपने साथियों को देता था। इन्हीं आईडी के माध्यम से vanky12.in और vanky12.com जैसी वेबसाइटों पर बड़े स्तर पर सट्टेबाजी कराई जा रही थी।

युवाओं को बना रहे थे निशाना

गिरोह कमीशन के लालच में युवाओं को अपने जाल में फंसा रहा था। जब्त मोबाइल डेटा की जांच में 4 मास्टर आईडी और कई क्लाइंट आईडी से लाखों रुपये के लेन-देन के प्रमाण मिले हैं, जो नेटवर्क के बड़े और संगठित होने की ओर इशारा करते हैं।

कानूनी कार्रवाई जारी

कोटरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम और BNS की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
यह कार्रवाई न केवल अपराधियों की गिरफ्तारी है, बल्कि उस अवैध सट्टा तंत्र पर करारा प्रहार भी है, जो खासकर युवाओं को गलत राह पर ले जा रहा था।

Jhansidarshan.in