कोटरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता
जालौन :० थाना कोटरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आईपीएल क्रिकेट मैच में मोबाइल फोन के जरिए सट्टा लगाने वाले 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से कुल ₹37,470 नकद और 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।