• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक*

ByNeeraj sahu

Nov 19, 2025

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक

थाना पूंछ, जनपद झांसी | 18 नवंबर 2025

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत मंगलवार को कस्बा मेला ग्राउंड में थाना पूंछ पुलिस द्वारा महिलाओं को जागरूक करने हेतु विशेष चौपाल का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के दिशा-निर्देश में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल दीपशिखा ने महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की।

चौपाल के दौरान महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पूर्व-दर्शन छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना तथा अन्य सरकारी योजनाओं के लाभों के बारे में बताया गया। इसके साथ ही 1090, 181, 102, 108, 112, 1076, 1098, 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए और साइबर हेल्पलाइन नंबर से भी अवगत कराया गया। उपस्थित महिलाओं से उनकी समस्याएँ सुनी गईं, हालांकि किसी द्वारा कोई विशेष शिकायत नहीं की गई। महिलाओं की सुविधा हेतु पिंक कार्ड भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक संजीव दीक्षित, उपनिरीक्षक अनवीर सिंह, उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह कांस्टेबल नाज़िम खान तथा महिला कांस्टेबल दीपशिखा मौजूद रहीं। संवाददाता दयाशंकर साहू पूंछ

Jhansidarshan.in